शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मां, बेटी का सामूहिक बलात्कार, 14 लोग हिरासत में

· · 1 मिनट

मां, बेटी का सामूहिक बलात्कार, 14 लोग हिरासत में

बुलंदशहर (भाषा)। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के करीब एक महिला और उसकी किशोर बेटी के साथ कथित तौर पर किए गए सामूहिक बलात्कार मामले में रविवार 14 लोगों को हिरासत में लिया गया जबकि मुख्य आरोपी को पकडने के लिए 15 टीमों को भेजा गया है जिसकी पहचान हो गई है।

शुक्रवार रात को हुई घटना के बाबत संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। उस रात एक परिवार कार से नोएडा से शाहजहांपुर पर जा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिवार ने मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली है। पुलिस ने उसके ठिकाने का पता लगा लिया है और 15 टीमों को उसे पकड़ने के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि एसटीएफ की टीमें कार्रवाई कर रही हैं और बुलंदशहर, मेरठ और अन्य राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। SSP वैभव कृष्ण ने बताया कि डाकुओं के एक समूह ने परिवार का रास्ता रोका और 13 वर्षीय किशोरी सहित महिला को घसीट कर पास के खेत में ले गए और उनके साथ बलात्कार किया, जबकि पुरुषों को रस्सी से बांध दिया।

उन्होंने कहा कि उनसे नकदी, गहने और मोबाइल फोन भी लूट लिए गये। कृष्ण ने बताया कि परिवार का एक सदस्य रस्सी खोलने में कामयाब रहा और मामले की सूचना पुुलिस को दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहित की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। SSP ने बताया कि देहात कोतवाली के SHO रामसेन को मामले के प्रभार से मुक्त कर उन्हें पुलिस लाइंस से संबद्ध कर दिया है क्योंकि मामले में पुलिस को उनकी लापरवाही की सूचना मिली थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख