शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उत्तर प्रदेश में बारिश से गिरा तापमान, अगले 24 घंटों तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान

· · 1 मिनट

उत्तर प्रदेश में बारिश से गिरा तापमान, अगले 24 घंटों तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान

लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। लखनऊ व आसपास के कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, कश्मीर में आए चक्रवाती तूफान की वजह से मैदानी इलाकों में भी बारिश हो रही है। एक-दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति बरकरार रहेगी। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

गुप्ता ने बारिश के साथ ही तेज ठंडी हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। बारिश का असर राज्य के लगभग हर हिस्से में दिखाई दे रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, कानपुर का 7.3 डिग्री, गोरखपुर का 6 डिग्री, इलाहाबाद का 8.4 डिग्री और आगरा का 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख