शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी में गर्मी व उमस बढ़ी, बारिश होने के आसार

· · 1 मिनट

यूपी में गर्मी व उमस बढ़ी, बारिश होने के आसार

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि दिन में उमस रहेगी और बारिश होने की सम्भावना कम है।

यूपी मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और गर्मी बढ़ेगी। वातावरण में आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किये जाने की उम्मीद है, जिससे उमस में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें : बिहार में बाढ़ से 70 लाख लोगों का उजड़ा आशियाना, 56 की मौत

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 23.5 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : न्याय न मिलने से हताश 90 साल के बुजुर्ग ‍दंपति ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख