शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गैंग रेप के आरोपी वरिष्ठ सपा नेता गायत्री प्रजापति के तीन साथी गिरफ्तार

· · 1 मिनट

गैंग रेप के आरोपी वरिष्ठ सपा नेता गायत्री प्रजापति के तीन साथी गिरफ्तार

लखनऊ (भाषा)। सामूहिक बलात्कार के आरोप में वांछित समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक गायत्री प्रजापति के तीन साथियों को आज लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति मामले में सह-अभियुक्त हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

लखनउ जोन के पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के मामले में प्रजापति के साथ अभियुक्त बनाए गए अमरेन्द्र उर्फ पिंटू, रुपेश्वर तथा विकास वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन तीनों अभियुक्तों को लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में अब तक अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला, प्रजापति के गनर चंद्रपाल तथा आज पकड़े गए तीन अन्य समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब सिर्फ प्रजापति की ही गिरफ्तारी होना बाकी है। पुलिस और एसटीएफ उन्हें तलाश कर रही हैं।

प्रजापति की लखनऊ स्थित दो सम्पत्तियों तथा अमेठी की एक सम्पत्ति को कुर्क करने की तैयारी की जा रही है।

मंजिल सैनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ

मालूम हो कि प्रजापति तथा उनके छह अन्य साथियों पर एक महिला से सामूहिक बलात्कार और उसकी बेटी से छेड़खानी के आरोप में उच्चतम न्यायालय के गत 17 फरवरी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

प्रजापति के विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर उनके पासपोर्ट को चार हफ्तों के लिये निलम्बित कर दिया गया था। विधानसभा चुनाव के दौरान यह मामला उठने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इशारों में प्रजापति को आत्मसमर्पण करने को कहा था। राज्यपाल राम नाईक ने बलात्कार जैसे गम्भीर आरोप में वांछित होने के बावजूद प्रजापति को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त ना किये जाने पर आपत्ति दर्ज करते हुए इस सिलसिले में मुख्यमंत्री को चिट्ठी भी लिखी थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख