रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

UP Flower Show: किसानों के लिए राजभवन जाने का सुनहरा मौका, फल, सब्जी और फूलों की सबसे बड़ी प्रदर्शनी

लखनऊ में 6, 7 और 8 फरवरी 2026 को चल रही प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में सभी बागवानी प्रेमियों और किसानों को आमंत्रित किया गया है। यह ऐसा अवसर है जहाँ नई बागवानी तकनीकों को जान सकते हैं। शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में फल, मशरूम, फल preservationसे बने उत्पाद, शहद और पान के पत्तों की प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं।

· · 2 मिनट

UP Flower Show: किसानों के लिए राजभवन जाने का सुनहरा मौका, फल, सब्जी और फूलों की सबसे बड़ी प्रदर्शनी

Fruit Vegetable Flower Exhibition Lucknow: लखनऊ में हर साल होने वाली प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी इस बार 6 से 8 फरवरी 2026 तक जन भवन में जारी रहेगी। यह प्रदर्शनी, जो पहली बार 1936 में शुरू हुई थी और 1955 से मंडल स्तर पर आयोजित हो रही है, प्रदेश की एक जानी-मानी और पसंदीदा प्रदर्शनी बन चुकी है। फरवरी महीने में इसका आयोजन इसलिए किया जाता है क्योंकि इस समय का मौसम फल, सब्जी और फूलों के लिए सबसे अच्छा होता है। साथ ही, शुक्रवार से शुरू होने के कारण आम लोग भी आसानी से इसमें भाग ले पाते हैं।

कौन-कौन सी प्रतियोगिताएँ होती है?

इस प्रदर्शनी में दो मुख्य तरह की प्रतियोगिताएँ होती हैं। पहले भाग में शाकभाजी, फल, मशरूम, फल संरक्षण से बने उत्पाद, शहद और पान के पत्तों की प्रतियोगिताएँ शामिल हैं। दूसरे भाग में सदाबहार पत्तियाँ, विभिन्न प्रकार के फूल, शोभाकार और औषधीय पौधे, मौसमी फूलों और सब्जी के गमले, गमलों के कलात्मक समूह, पॉलीहाउस में उगाए गए फूल, गुलाब व डहेलिया के कटे पुष्प, सकुलेन्ट्स, बोनसाई और औषधीय पौधे, साथ ही व्यक्तिगत व राजकीय आवास, कार्यालय, शिक्षण संस्थान, पार्क और ऐतिहासिक उद्यान की प्रतियोगिताएं होती हैं। इसके अलावा, फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है।

यह भी पढ़ें: Livestock Fair 2026: हरियाणा के इस ज़िले में लग रहा बेहतरीन नस्लों के पशुओं का मेला

शोभाकार एवं औषधीय पौधे
शोभाकार एवं औषधीय पौधे Photo: Gaon Connection Creatives

कौन-कौन लेता है प्रदर्शनी में भाग

इस प्रदर्शनी की एक खास बात यह है कि इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएं, बागवानी के शौकीन और किसान हिस्सा लेते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक मिशन के सहयोग से होने वाली इन प्रतियोगिताओं में बहुत से लोग भाग लेते हैं। प्रदर्शनी में किसानों और आम जनता को बहुत फायदा होता है। यहां लगे स्टॉलों पर विशेषज्ञ नई तकनीकों की जानकारी देते हैं। इन तरीकों से किसान अपनी खेती में आधुनिकता लाकर ज्यादा कमाई कर सकते हैं। ऑर्गेनिक खेती से पैदावार बढ़ती है और पर्यावरण प्रदूषण व बीमारियों पर भी काबू पाया जाता है।

यह भी पढ़ें: पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026: फरवरी महीने में इस बार लग रहा है मेला, जानिए क्या रहेगा ख़ास

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी प्रदर्शनी
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी प्रदर्शनी Photo: Gaon Connection Creatives

किचन गार्डन की मिलती है जानकारी

जो लोग प्रदर्शनी में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उन्हें सम्मानित किया जाता है। इससे उनका हौसला बढ़ता है और हर साल प्रदर्शनी में भाग लेने वालों की संख्या बढ़ती जाती है। यह प्रदर्शनी शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए फायदेमंद है। विशेषज्ञ यहाँ आने वाले लोगों के सवालों के जवाब देते हैं, जिससे शहरी लोग भी अपने घरों की छतों पर बागवानी (रूफ गार्डनिंग) और किचन गार्डनिंग सीखकर लाभ उठा रहे हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख