शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लखनऊः 12 घंटे चला एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर, पास मिला ISIS का झंडा

· · 1 मिनट

लखनऊः 12 घंटे चला एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर, पास मिला ISIS का झंडा

लखनऊ। लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में छिपे एक कथित आतंकी को करीबन 12 घंटे चले एनकाउंटर में मार गिराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, उस शख्स का नाम सैफुल्ला था। वह शख्स आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से जुड़ा हुआ था। उसके पास से ISIS का झंडा बरामद हुआ है। इस वजह से इस हमले को देश में आईएस का पहला हमला कहा जा रहा है। ऑपरेशन रात को तकरीबन तीन बजे खत्म हुआ था।

ऑपरेशन के बीच में ATS और पुलिस को लगा कि घर में एक नहीं बल्कि दो आतंकी हैं। लेकिन ऑपरेशन खत्म होने पर एक ही बॉडी बरामद हुई। सैफुल्ला कानपुर का ही रहने वाला था। उसने सुरक्षा बल के जवानों पर गोलियां चलाई थीं। इसके बाद आस-पास के इलाके को खाली करवा लिया गया था।

पुलिस को उसके पास से पिस्टल, रिवॉल्वर, चाकू आदि सामान मिला है। उस शख्स के पास से आतंकी संगठन ISIS का झंडा भी मिला है। उसके पास 2000 रुपए के कुछ नए नोट भी थे। इसके अलावा उसके पास से टाइम टेबल लिखे हुए दो कागज भी बरामद हुए हैं। उसमें लिखा है कि वह किस टाइम पर क्या किया करता था। उसके पास से बम बनाने का सामान भी बरामद किया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख