रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गुरमीत राम रहीम समर्थक हिंसा : उत्तर प्रदेश में भी एहतियातन अलर्ट जारी

· · 1 मिनट

गुरमीत राम रहीम समर्थक हिंसा : उत्तर प्रदेश में भी एहतियातन अलर्ट जारी

लखनऊ (भाषा)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज बलात्कार के मामले में हरियाणा की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने के बाद वहां फैली हिंसा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में भी ऐहतियातन अलर्ट जारी कर दिया गया है। यूपी हरियाणा बार्डर पर जिला शामली पर धारा 144 लगा दिया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आनन्द कुमार ने यहां बताया कि हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर खासकर हरियाणा तथा दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। किसी को भी प्रदेश का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रशासन को चौकस रहने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मालूम हो कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा की अदालत द्वारा बलात्कार का दोषी ठहराये जाने के बाद वहां व्यापक हिंसा हुई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख