शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लखनऊ: बाल निकुंज स्कूल के बच्चों ने मतदान के प्रति किया जागरूक

· · 1 मिनट

लखनऊ: बाल निकुंज स्कूल के बच्चों ने मतदान के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। मतदान के प्रति जागरुकता के लिए बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल की पल्टन छावनी शाखा में शनिवार को अभिवावक मीटिंग व बाल मेला आयोजित किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस मेले का उद्घाटन संस्थापक शिवसहाय जायसवाल ने किया।

इस मौके पर ‘लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होता जागरूक मतदाता’, ‘छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करे मतदान’, ‘जागरूक होने का फर्ज निभायें, वोट डालने जरूर जाएं’, ‘करे राष्ट्र का जो उत्थान, उसी को करे मतदान’, ‘मत देना अपना अधिकार, बदले में ना लो उपहार’ जैसे स्लोगन लिखे पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने अपने माता-पिता व शिक्षक-शिक्षिकाओं से मतदान करने की अपील की।

इस मौके पर बच्चों ने अपने माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही आस-पड़ोस के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की भी शपथ ली। वहीं बच्चों व अभिभावकों ने मेले में लगे खानपान के स्टालों पर जाकर व्यंजनों का भी जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला के अलावा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्रायें व अभिभावक मौजूद रहे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख