शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आईएस खुरासान लखनऊ-कानपुर माड्यूल की बाराबंकी जिले के एक कस्बे में 27 मार्च को विस्फोट की योजना थी, एटीएस ने विफल किया

· · 1 मिनट

आईएस खुरासान लखनऊ-कानपुर माड्यूल की बाराबंकी जिले के एक कस्बे में 27 मार्च को विस्फोट की योजना थी, एटीएस ने विफल किया

लखनऊ (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एटीएस ने समय रहते आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नेटवर्क से जुड़े गुमराह युवाओं की उत्तर प्रदेश दहलाने की साजिश विफल कर दी। आईएस से जुड़े संगठन आईएस खुरासान लखनऊ-कानपुर माड्यूल द्वारा बाराबंकी जिले के एक कस्बे में भीड़भाड़ में 27 मार्च को विस्फोट की योजना थी।

एडीजी एटीएस/कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में खुरासान माड्यूल के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। सीरिया में अपने आकाओं से इन युवाओं के संपर्क बने थे। घटना की शुरुआत मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में विस्फोट से हुई।

उन्होंने कहा, “विस्फोट की साजिश कानपुर के जाजमऊ इलाके के सैफुल्ला ने रची। इसके लिए लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के हाजी कालोनी में किराए का मकान लेकर तैयारी की गई। साजिश में आतंकी सैफुल्ला के अलावा कानपुर केएडीए कालोनी निवासी दानिश अख्तर उर्फ जफर, अलीगढ़ के इंद्रानगर निवासी सैयद मीर हुसैन उर्फ हम्जा और कानपुर के जाजमऊ निवासी आतिश मुजफ्फर के अलावा कुछ अन्य सदस्य भी शामिल थे।”

चौधरी ने बताया, “सैफुल्ला और एक साथी को छोड़ यहीं से तीनों आतंकी मध्य प्रदेश विस्फोट ऑपरेशन में गए। विस्फोट के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने दानिश, मीर हुसैन और आतिश को पिपरिया से गिरफ्तार कर लिया।”

कानपुर में पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मिले लैपटॉप में एटीएस टीम को आईएस के भड़काऊ साहित्य के अलावा बम बनाने की तरकीब का वीडियो फुटेज मिला है। इस ग्रुप के कई सदस्यों के फोटोग्राफ भी मिले हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख