गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

LPG Price Hike: ईरान युद्ध का असर रसोई तक, एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महंगा, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं दाम

रसोई गैस की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। हाल ही में, 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर पर 115 रुपये का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव हैं। अब दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा।

· · 3 मिनट

LPG Price Hike: ईरान युद्ध का असर रसोई तक, एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महंगा, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं दाम

देश में रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नए दाम 7 मार्च से लागू हो गए हैं। अब दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये का हो गया है।

करीब एक साल बाद घरेलू गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस बार बढ़ोतरी 60 रुपये की है, जो पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा मानी जा रही है। घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

अलग-अलग शहरों में क्या हैं नए दाम

शहरLPG के नए दाम/14.2 KGकमर्शियल सिलेंडर के दाम
दिल्ली913 रुपये1883 रुपये
कोलकाता939 रुपये1835 रुपये
मुंबई912.50 रुपये1990 रुपये
चेन्नई928.50 रुपये2043.50 रुपये

होटल-ढाबों पर भी पड़ेगा असर

Commercial lpg cylinder : बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम
Commercial lpg cylinder : बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम Photo: Gaon Connection Network

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने का असर होटल, रेस्टोरेंट और फूड स्टॉल के कारोबार पर पड़ेगा। आमतौर पर जब कमर्शियल गैस महंगी होती है तो बाहर मिलने वाले खाने-पीने की चीजों की कीमत भी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है।

क्यों बढ़ रहे हैं गैस के दाम

गैस के दाम बढ़ने की बड़ी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव बताया जा रहा है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे टकराव की वजह से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। कहा जा रहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत आने वाली गैस और तेल का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है। अगर इस रास्ते में रुकावट आती है तो सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

गैस का रिजर्व भी चिंता की वजह

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि भारत के पास गैस का रिजर्व सीमित दिनों का ही बचा है। ऐसे में सरकार ने तेल कंपनियों को गैस उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि आगे चलकर सप्लाई में कोई दिक्कत न आए। हालांकि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में एक बयान दिया था। उसमें उन्होंने ईरान युद्ध का कोई प्रभाव भारत में एनर्जी पर न पड़ने की बात कही थी। उन्होंने आश्वस्त किया था कि भारत को एनर्जी की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इसमें चाहे फिर पश्चिम एशिया में जियोपॉलिटिकल अस्थिरता बनी हुई है।

पैट्रोलियम मंत्रालय की बैठक
पैट्रोलियम मंत्रालय की बैठक

आगे और महंगाई की आशंका

ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव लंबे समय तक चलता है तो कच्चे तेल के दाम और बढ़ सकते हैं। कुछ अनुमान के मुताबिक तेल 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा हुआ तो गैस और पेट्रोल-डीजल के दाम पर भी असर पड़ सकता है। देश में करीब 33 करोड़ से ज्यादा लोग एलपीजी गैस का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की रसोई पर पड़ता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख