शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ज्वेलर शॉप खुलते ही आ धमके लुटेरे, दस लाख के जेवर उड़ाए

· · 1 मिनट

ज्वेलर शॉप खुलते ही आ धमके लुटेरे, दस लाख के जेवर उड़ाए

गाँव कनेक्शन संवाददाता

लखनऊ। राजधानी में बेख़ौफ़ लुटेरों ने मंगलवार की सुबह शहर के व्यस्त कपूरथला चौराहे पर स्थित एक ज्वैलर को लूट लिया। सुबह के समय पड़ी इस दस लाख की लूट से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

लूट की सूचना पर अलीगंज पुलिस, सीओ अलीगंज डॉ. मिनाक्षी, एसपी टीजी दुर्गेश कुमार तथा डीआईजी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। साथ ही एसपी क्राइम डॉ. संजय कुमार ने भी घटनास्थल पर पड़ताल करने पहुंचे।

राजधानी के अलीगंज थाने के अंतर्गत कपूरथला चौराहे पर इंडियन ऑयल के ऑफिस के सामने स्थित तिरूपति ज्वेलर्स के मालिक निखिल अग्रवाल रोज की तरह मंगलवार सुबह 10 बजे अपने शोरूम पर पहुंचे हुए थे। लूट से पहले वे दुकान खोलने के बाद साफ-सफाई कर पूजा की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच बाइक से तीन नकाबपोश युवक दुकान पर आये और उनमें से एक दुकान के बाहर बाइक पर बैठा रहा। साथ ही, दो युवकों ने दुकान के अंदर घुसते ही निखिल अग्रवाल को असलहा दिखाकर दुकान से 350 ग्राम के सोने के आभूषण लूट लिया। इनका बाजार मूल्य करीब दस लाख रुपए आंका गया है। लूट के बाद निखिल अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी।

क्षेत्राधिकारी अलीगंज डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे। सामने एक अधिवक्ता के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख