शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मलाला यूसुफजई ट्विटर से जुड़ीं

· · 1 मिनट

मलाला यूसुफजई ट्विटर से जुड़ीं

लंदन (आईएएनएस)। स्कूली लड़कियों की शिक्षा के लिए अभियान चलाने वाली मलाला यूसुफजई सोशल वेबसाइट ट्विटर से जुड़ गई हैं। बीबीसी के मुताबिक, मलाला (19 वर्ष) ने शुक्रवार को अपने स्कूल के आखिरी दिन ट्विटर ज्वाइन कर लिया।

मलाला ने अपने पहले ट्वीट में कहा, “आज स्कूल में मेरा आखिरी दिन है और ट्विटर पर पहला दिन है।” उन्होंने कहा कि वह उन लाखों लड़कियों के साथ हैं, जिन्हें उनकी तरह अवसर नहीं मिले।

उन्होंने लोगों से लड़कियों की शिक्षा के लिए जारी उनकी लड़ाई को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह इन गर्मियों में दुनियाभर में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रचार करेंगी।

दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मलाला ने जब लड़कियों की शिक्षा के बारे में ब्लॉग लिखना शुरू किया था, तब उनकी उम्र सिर्फ 11 वर्ष थी। बीबीसी के मुताबिक, मलाला पर अक्टूबर 2012 में उस समय तालिबान ने हमला किया, जब वह स्कूल बस में सवार हो रही थी। उस समय मलाला की उम्र 15 वर्ष थी।

इस घटना के बाद मलाला को दुनियाभर में पहचान मिली। मलाला को इलाज के लिए ब्रिटेन ले जाया गया। वह इस भयावह घटना से बच निकलीं और तब से ब्रिटेन में ही अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने लगीं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख