शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आतंकवादियों ने हमारे शहर के दिल पर हमला किया : थेरेसा मे

· · 1 मिनट

आतंकवादियों ने हमारे शहर के दिल पर हमला किया : थेरेसा मे

लंदन (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने बुधवार को कहा कि ब्रिटिश संसद के पास हुआ हमला ‘बीमार और विकृत मानसिकता’ का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने वेस्टमिंस्टर में हुए हमले के बाद एक बयान में कहा, “इस स्थान पर हमला किया जाना संयोग नहीं है।” उन्होंने साथ ही कहा कि आतंकवादियों ने ‘हमारे राजधानी शहर के दिल पर हमला किया है।’

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

लंदन में ब्रिटिश संसद के पास एक कार ने वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर कई लोगों को कुचल दिया। हमलावर ने एक पुलिसकर्मी को चाकू मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हमले में तीन अन्य नागरिकों की भी जान चली गई। सुरक्षा बलों ने हमलावर को भी मार गिराया। इस हमले में करीब 40 लोग घायल हो गए।

थेरेसा ने कहा कि ‘हमारी संसद के मूल्यों को हराने की हर कोशिश नाकाम रहेगी और बुरी ताकतें हमें कभी हरा नहीं कर पाएंगी।’ थेरेसा ने कहा, “सभी पीड़ितों के साथ ही उनके परिजनों और दोस्तों के साथ हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं।”

हमले के बाद थेरेसा ने वरिष्ठ मंत्रियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों और लंदन के मेयर सादिक खान के साथ एक आपात बैठक में हिस्सा लिया। हमले के पीड़ितों के सम्मान में डॉउनिंग स्ट्रीट पर झंडों को आधा झुका दिया गया।

थेरेसा के मुताबिक, हमले के बावजूद गुरुवार सुबह संसद की कार्यवाही सामान्य रूप से होगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख