शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लोकतंत्र में वंशवाद खतरनाक है: वेंकैया नायडू

· · 1 मिनट

लोकतंत्र में वंशवाद खतरनाक है: वेंकैया नायडू

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की ताजपोशी की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि सोनिया गांधी पार्टी को एकजुट रखने वाली हैं और उनके बिना पार्टी बिखर जाएगी।

नायडू ने कहा, ”नेतृत्व उनका आंतरिक मामला है। मैं केवल इतना कह सकता हूं, सोनिया जी की वजह से कांग्रेस संगठित है। अन्यथा ये बिखर गयी होती। ये मेरी राय है हालांकि मैं वंशवाद को मंजूर नहीं करता।”

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, ”लोकतंत्र में वंशवाद खतरनाक है लेकिन खासतौर पर कांग्रेस और उसके समर्थकों के लिए ये स्वादिष्ट है। हालांकि वास्तविकता को स्वीकार करना होगा। सोनिया कांग्रेस पार्टी को एकजुट रखे हुए हैं।”

चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के नतीजों का उल्लेख करते हुए नायडू ने कहा, ”लेकिन एक नेता के तौर पर उनका नेतृत्व सफल नहीं रहा। आपने यह देखा है।” हार के बाद आत्मनिरीक्षण के सोनिया गांधी के आह्वान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ”ये हमारी चिंता नहीं है, ये उन्हें देखना है। उन्हें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। ये नीति का प्रश्न नहीं है। ये प्रयास का प्रश्न है। उन्हें अपने तरीके और नीतियों को नये सिरे से देखना चाहिए और उसे बेहतर तरीके से करना चाहिए।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख