शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लोकसभा पहुंचा यूपी से बहुसंख्यकों के तथाकथित पलायन का मुद्दा

· · 1 मिनट

लोकसभा पहुंचा यूपी से बहुसंख्यकों के तथाकथित पलायन का मुद्दा

नई दिल्ली (भाषा)। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों से तथाकथित बहुसंख्यक समुदाय के लोगों के कथित पलायन का मुद्दा आज लोकसभा में उठा और केंद्र सरकार से इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की गयी।

सदन में शून्यकाल के दौरान भाजपा के योगी आदित्यनाथ ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुसंख्यक समुदाय के लोग पलायन करने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि राज्य का मुजफ्फनगर हो या कैराना या कांधला या अलीगढ़ का बाबरी मंडी मामला हो, इन सभी मामलों के जरिए राज्य में वैसी ही स्थिति निर्मित करने की साजिश की जा रही है जैसी 1980-90 के दशक में कश्मीर में की गयी थी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है और इसका दुष्परिणाम यह हुआ है कि गुंडा तत्व वहां कारोबारी समुदाय, आम नागरिक को आतंकित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश प्रशासन मौन साधे बैठा है।

भाजपा नेता ने बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को पलायन से रोकने के लिए इस मामले में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख