शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लोकसभा में सदस्यों ने बाढ़ की गंभीर स्थिति का मुद्दा उठाया

· · 1 मिनट

लोकसभा में सदस्यों ने बाढ़ की गंभीर स्थिति का मुद्दा उठाया

नई दिल्ली (भाषा)। लोकसभा में गुरुवार को सदस्यों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में आयी बाढ़ का मुद्दा उठाया और सरकार से तत्काल राहत और बचाव कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की मांग की।

शून्यकाल के दौरान BJP के ददन मिश्रा ने बाढ़ के कारण उत्पन्न गंभीर स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि हर साल बारिश के बाद नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण श्रावस्ती, बलरामपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति अत्यंत विकट हो जाती है।

उन्होंने कहा कि इस बार भी बाढ़ के कारण लोग गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं। गाँव दर गाँव जलमग्न हो गया है। लोग परेशान है। इस स्थिति पर ध्यान दिया जाए और लोगों को राहत प्रदान करने की व्यवस्था की जाए।

BJP के हरीश द्विवेदी ने कहा कि पूरा पूर्वी उत्तर प्रदेश हर साल बाढ़ के कारण गंभीर संकट का सामना करने को मजबूर होता है। गोरखपुर, श्रावस्ती, बस्ती, गोंडा बाढ़ की विकट स्थिति का सामना कर रहा है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की पहल की जाए।

द्विवेदी ने कहा कि बाढ़ के कारण हर वर्ष काफी नुकसान होता है और जानमाल की क्षति होती है। ऐसे में स्थायी और ठोस समाधान निकालना जरुरी है।

BJP के जगदम्बिका पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड बाढ़ की गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है। केंद्र सरकार अपनी ओर से पहल कर रही है लेकिन राज्य सरकारों की ओर से अपेक्षित पहल नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से सुरक्षा के लिए बांधों का बेहतर रखरखाव महत्वपूर्ण होता है लेकिन उत्तरप्रदेश में बांधों का रखरखाव नहीं हो रहा है जिसके कारण स्थिति काफी गंभीर है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख