शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लोगों से पैसा वसूलने की नगर निगम की नई तरकीब

· · 2 मिनट

लोगों से पैसा वसूलने की नगर निगम की नई तरकीब

लखनऊ। चार बार सदन से विफल होने के बाद भी नगर निगम एक बार फिर लोगों से घर के बाहर और कॉलोनी के बाहर गाड़ी खड़ी करने का चार्ज वसूलने की मंशा बना रहा है।

अगर आप भी अपने घर और कालोनी के बाहर गाड़ी खड़ी करने के आदी हैं तो यह आदत अब आप को महंगी पड़ सकती है। क्योंकि नगर निगम सार्वजनिक स्थलों, घरों और दुकानों के बाहर अपने निजी वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ शुल्क वसूलने की योजना बना रहा है। नगर निगम अधिकारी इस नियम को लागू करने के प्रयासों में लगे हैं। नई पार्किंग की इस नीति को शासन स्तर पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद लागू करने की तैयारी चल रही है।

इस नियम को लागू करने के लिए नए पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। सभी सार्वजनिक, व्यावसायिक और अन्य भवनों में भी पार्किंग स्थल बनाकर पार्किंग की अच्छी व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पुराने पार्किंग स्थलों की मरम्मत कराकर लोगों को राहत देने की उम्मीद है।

तो वहीं जिन जगहों पर पार्किंग की सुविधा नहीं है उसके लिए जगह चिन्हित की जाएगी और नए नियम के हिसाब से लोगों सिर्फ वहीं वाहन खड़ा कर सकते हैं जिस जगह को नगर निगम पार्किंग के लिए चिन्हित करेगा। इसके आलावा यादि गाड़ियां कहीं और खड़ी मिलीं तो उन गाड़ियों पर कार्रवाई करने का अधिकार प्रशासन का होगा।

नगर निगम, नगर पालिका परिषदों के लिए बनाई गई पार्किंग नीति के तहत शहर में घरों के बाहर और सार्वजनिक स्थानों पर गाड़ी खड़ी करने के खिलाफ शुल्क वसूलने का प्रावधान रखा है।

अब देखना यह है कि यह नीति कितनी फायदेमंद होगी क्योंकि लोगों का कहना है कि जब वह हाउस टैक्स और और रोड टैक्स दे दोनों दे रहे हैं तो वह अपने घरों के बाहर गाड़ी खड़ी करने का चार्ज क्यों दें? वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो नगर निगम हाउस टैक्स और वाटर टैक्स ही सही से नहीं वसूल पा रहा है तो ऐसे में वह एक नया टैक्स वह कैसे वसूलेगे यह भी एक बड़ा मुद्दा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख