गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Button Mushroom Farming: उत्तर प्रदेश के किसान अटल बिहारी वाजपेयी से जानें बटन मशरूम उगाने का पूरा गणित

उत्तर प्रदेश के मोहान में एक किसान ने अटल बिहारी वाजपेयी मशरूम की खेती में महारत हासिल कर ली है। उन्होंने साझा किया कि कैसे साधारण झोपड़ियों में बटन मशरूम की प्रभावी खेती की जा सकती है। इस विधि में भूसा तैयार करने से लेकर स्पानिंग और केसिंग की प्रक्रियाओं को समझाने में उन्होंने बहुत प्रयास किया है।

· · 4 मिनट

Button Mushroom Farming: उत्तर प्रदेश के किसान अटल बिहारी वाजपेयी से जानें बटन मशरूम उगाने का पूरा गणित

पिछले कुछ सालों से मशरूम की खेती शुरू करने का कल्चर काफी बढ़ गया है। इंटरनेट पर अनगिनत वीडियोज मिल जाएंगी मशरूम की खेती के बारे में। लेकिन असल तरीका, जगह का चुनाव, खाद की क्वालिटी के साथ-साथ तापमान और मार्किट की समझ के बारे लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पाती। अधुरी जानकारी लेकर कुछ लोग मशरूम की खेती शुरू तो कर देते हैं लेकिन या तो उनकी फसल खराब हो जाती है या फिर सही मार्किट की जानकारी न होने से फसल का सही दाम मिल नहीं पाता। इसी गैप को देखते हुए गाँव कनेक्शन की टीम पहुँची उत्तर-प्रदेश के मोहान ज़िले में, मशरूम की खेती का पूरा गणित समझने।

बटन मशरूम की खेती के सैटअप का खर्चा

बटन मशरूम का सैटअप
बटन मशरूम का सैटअप Photo: Gaon Connection Creatives

उत्तर प्रदेश के मोहान में किसान अटल बिहारी वाजपेयी 10 साल से मशरूम की खेती कर रहे हैं। किसान अटल बिहारी वाजपेयी झोपड़ी/Hut में बटन मशरूम की खेती करते हैं। इनके पास कुल 10 ऐसी झोपड़ियाँ हैं जिनमें वो बटन मशरूम उगाते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने बताया कि वे पहले नौकरी करते थे, लेकिन मशरूम की खेती में रुचि होने के कारण उन्होंने यह काम शुरू किया। उन्होंने बताया, “एक हट बनाने में मान के चलिए, जो बनती है ये 55/20 की है और इसमें 4 हट हमने कंबाइंड कर रखी है। टोटल तो 1- 55/20 की हट में लगभग लगभग 70 से 75000 का खर्चा आता है।”

कैसे तैयार करें बटन मशरूम के लिए भूसा?

बटन मशरूम का कम्पोस्ट
बटन मशरूम का कम्पोस्ट

मशरूम की खेती के लिए जमीन का चयन करना बेहद जरूरी होता है। जमीन के बाद भूसा तैयार करना होता है। उसके बाद कच्चा माल तैयार करना होता है। कच्चे माल में होता है भूसा, गोबर, चिकन बीट, चोकर और जिप्सम। इन सबको इकट्ठा करना पहला स्टैप है। उसके बाद भूसा तैयार किया जाता है। भूसे को 48 घंटे भिगोकर, फिर 2.5 फुट की ऊंचाई में ढेर बनाकर 20 दिन में कंपोस्ट तैयार किया जाता है। अगर 30 क्विंटल भूसे से 12 क्विंटल मशरूम निकल जाए तो मुनाफा हो सकता है।

भूसा तैयार करने सा सही तरीका

भूसा तैयार करने का सही तरीका
भूसा तैयार करने का सही तरीका

भूसा सूखा, साफ और फफूंद-रहित होना चाहिए। सबसे पहले भूसे को भिगोना होता है। भूसे को 48 घंटे (2 दिन) तक पानी में अच्छी तरह भिगो दें। ध्यान रखें हर तिनका पूरी तरह गीला हो। 48 घंटे बाद भूसे का पानी निकालना होता है। सही तरीके से भीगा भूसा कम्पोस्ट की नींव होता है। इसके बाद ढेर बनाना होता है जिसमें गोबर, चिकन बीट, चोकर अच्छे से मिला होना चाहिए। बीच-बीच में भूसा पलटते रहें। कुल 20 दिन में कम्पोस्ट तैयार होता है। इस दौरान 5 बार भूसे को पलटना जरूरी है।

कंपोस्ट तैयार होने पर कैसे उगेगा मशरूम?

मशरूम की खेती में Span खास ख्याल
मशरूम की खेती में Span खास ख्याल Photo: Gaon Connection Creatives

कंपोस्ट तैयार होने के बाद उसमें स्पान (बीज) मिलाया जाता है। स्पानिंग एक तरह का फरमैंटि़ड (सड़ा हुआ) गेहूँ होता है। जिसे कंपोस्ट में बोया या मिलाया जाता है। स्पानिंग के बाद 15 दिन में स्लाइम रन करती है, जो कंपोस्ट को पूरी तरह से कवर कर लेती है। यानी जब कंपोस्ट में फंगस फैल जाती है, तब केसिंग की जाती है। केसिंग में गोबर, राख और फार्मिलिन मिलाया जाता है, जो स्लाइम के ऊपर बिछा देनी होती है। इस प्रोसेस के 20 दिन बाद मशरूम मिलना शुरू हो जाता है। स्पान रन करने के बाद, केसिंग के लिए गोबर, राख और फार्मिलिन का मिश्रण इस्तेमाल होता है। केसिंग के करीब 20 दिन बाद मशरूम मिलना शुरू हो जाता है।

बटन मशरूम की खेती के लिए कैसा रखें तापमान?

बटन मशरूम तुड़ाई के लिए तैयार
बटन मशरूम तुड़ाई के लिए तैयार

मशरूम की अच्छी फसल के लिए के लिए 15-20 डिग्री तापमान और अच्छी ह्यूमिडिटी जरूरी है। दिन में 30 डिग्री तापमान तक भी अच्छी फसल मिल सकती है, लेकिन 35-40 डिग्री होने पर मशरूम की ग्रोथ रुक जाती है। किसान बताते हैं कि दिन में अगर तापमान 30 डिग्री तक भी रहे और रात में 20 डिग्री हो, तो भी अच्छी फसल मिल जाती है। लेकिन अगर दिन में तापमान 35-40 डिग्री तक पहुंच जाए, तो मशरूम की ग्रोथ रुक जाती है। तापमान के हिसाब से किसान मार्च तक मशरूम की खेती करते हैं, हालांकि कभी-कभी फरवरी में तापमान अधिक हो जाए तो यह बंद भी करना पड़ जाती है।

अब आती है मार्किट की बारी

मार्किट के लिए तैयार
मार्किट के लिए तैयार Photo: Gaon Connection Creatives

ये स्टैप समझना बहुत जरूरी है। बात करें लखनऊ की तो मान लिजिए अगर किसान रात में 8 बजे तक कटाई कर लेता है तो अगले दिन 4-5 बजे तक लखनऊ की दुबगा और आलमबाग मंडी में माल पहुंचाना होता है। कटाई के बाद मशरूम को मार्केट तक पहुंचाने में भी चुनौतियां आती हैं। जब तापमान 15 डिग्री से नीचे रहता है, तो किसान सुबह 5-6 बजे से कटाई शुरू करते हैं और 4-5 बजे तक मंडी पहुंचा देते हैं। लेकिन अगर तापमान बढ़ता है, तो कटाई देर से शुरू करनी पड़ती है ताकि मशरूम खराब न हो। किसी भी फसल का रेट मंडी में उसकी मांग और आपूर्ति पर निर्भर करते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख