गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लद्दाख में स्थापित हो सकती है दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन

· · 1 मिनट

लद्दाख में स्थापित हो सकती है दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन

नई दिल्ली (भाषा)। हवाई में दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन लगाए जाने की योजना के खिलाफ प्रदर्शन होने के बाद दूसरे वैकल्पिक स्थलों पर विचार किया जा रहा है जिनमें लद्दाख का हानले इलाका भी शामिल है।

दरअसल, थर्टी मीटर टेलीस्कोप टीएमटी की स्थापना का मकसद ब्रह्मांड का अन्वेषण करना है। इसे हवाई के मौना की पर स्थापित किया जाना था लेकिन स्थानीय लोगों ने इस परियोजना का विरोध किया।

परियोजना निदेशक बाचम ईश्वर रेड्डी ने कहा, ‘हवाई प्रांत की एजेंसियां अदालत की ओर से प्रक्रिया अपनाए जाने के बाद परमिट पर काम कर रही हैं। टीएमटी यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई और दूसरी एजेंसियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए विचार-विमर्श कर रहा है। कोशिश है कि टीएमटी की स्थापना मौना की पर हो।’ बहरहाल, परियोजना के महत्व, इसकी वित्त और इसकी वैज्ञानिक मूल्य को देखते हुए परियोजना के साझेदार वैकल्पिक स्थलों पर भी विचार कर रहे हैं। इनमें चिली, हानले, लद्दाख और दूसरे स्थान शामिल हैं।

इन सबका तकनीकी और तार्कित व्यवहारिकता का आंकलन किया जा रहा है। अगर ये परियोजना भारत में आती है तो इससे कई दरवाजे खुलेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस परियोजना से देश में उच्च स्तर की तकनीक और विशेषज्ञता विकसित करने में भी मदद मिलेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख