शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लावारिस बच्चों की सूचना न देने पर वात्सल्य ग्राम संस्था को नोटिस

· · 1 मिनट

लावारिस बच्चों की सूचना न देने पर वात्सल्य ग्राम संस्था को नोटिस

मथुरा (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृन्दावन मार्ग पर स्थित साध्वी रितंभरा के एनजीओ परमशक्ति पीठ द्वारा अनाथ बच्चों एवं महिलाओं के लिए संचालित वात्सल्य ग्राम संस्था को मिलने वाले लावारिस बच्चों की सूचना बाल कल्याण समिति को न दिए जाने पर समिति प्रमुख ने संस्था को नोटिस भेजा है।

जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य अधिवक्ता प्रतिभा शर्मा ने मीडिया को बताया कि जिला बाल कल्याण समिति को सूत्रों से पता चला है कि हाल ही में एक लावारिस बच्चा वात्सल्य ग्राम को सौंपा गया था, लेकिन संस्था ने तीन दिन बाद भी इस संबंध में कोई विधिक सूचना समिति को नहीं दी है ऐसा पहले भी हो चुका है।

उन्होंने कहा कि बाल अधिकार संरक्षण कानून 2005 के तहत इस प्रकार प्राप्त हुए किसी भी बच्चे के बारे में सबसे पहले जिला बाल कल्याण समिति को सूचित किया जाना जरूरी है।

इस मामले में वात्सल्य ग्राम के जनसंपर्क अधिकारी उमाशंकर राही ने कहा कि संस्था इस प्रकार की सभी सूचना नियमित तौर पर राज्य बाल कल्याण समिति को भेजती आई है और यदि स्थानीय इकाई को यह लगता है कि उसे भी सूचना उपलब्ध कराई जाए, तो उन्हें इसमें भी कोई आपत्ति नहीं होगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख