गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

क्या श्लोक को योग समारोह में शामिल किया जाना जरुरी थाः माकपा

· · 1 मिनट

क्या श्लोक को योग समारोह में शामिल किया जाना जरुरी थाः माकपा

तिरुवनंतपुरम (भाषा)। केरल की स्वास्थ्य मंत्री और माकपा की वरिष्ठ नेता केके शैलजा ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सरकारी समारोह में संस्कृत श्लोक को शामिल किए जाने पर चिंता जताकर विवाद को जन्म दे दिया है।

सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तर के योग समारोह में शिरकत करते हुए मंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि क्या श्लोक को समारोह में शामिल किया जाना जरुरी था। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष देश है। योग अभ्यास शुरु करने से पहले हर धार्मिक समुदाय अपनी खुद की प्रार्थनाएं कर सकता है। जो लोग किसी धर्म को नहीं मानते हैं, उनके भी ध्यान केंद्रित करने के अपने तरीके होते हैं।”

उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह में सभी के बीच स्वीकार्य प्रार्थना को शामिल किया जा सकता था। इस मुद्दे से विवाद पैदा होने के बाद भाजपा ने शैलजा की आलोचना की तो मंत्री ने मीडिया के सामने अपनी राय स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ अपना संशय प्रकट किया है कि जिस सार्वजनिक समारोह में कई धर्मों के लोग हिस्सा ले रहे हों, क्या उसमें श्लोक को शामिल करना जरुरी था। उन्होंने इन ख़बरों को खारिज कर दिया कि उन्होंने कार्यक्रम में श्लोक शामिल करने के लिए अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन ने इस मुद्दे पर शैलजा की आलोचना करते हुए कहा कि उनका यह कृत्य निंदनीय है और उन्हें वास्तविकता को स्वीकार करते हुए योग करना चाहिए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख