शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

क्या इस मुलाकात से बुंदेलखंड के लोगों की प्यास बुझेगी?

· · 1 मिनट

क्या इस मुलाकात से बुंदेलखंड के लोगों की प्यास बुझेगी?

नई दिल्ली (भाषा)। सूखे की गंभीर स्थिति का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को केंद्र से करीब करीब 11 हजार करोड़ रुपये की मांग की। प्रधानमंत्री ने आज इस बारे में राज्यों की स्थिति की समीक्षा की और तत्काल सहायता का निर्देश दिया।

बुंदेलखंड के लिए जल ट्रेन की केंद्र की पेशकश को ठुकराने के कुछ ही दिनों बाद अखिलेश यादव ने 10 हजार टैंकर खरीदने के लिए वित्तीय सहयोग मांगा ताकि उत्तर प्रदेश के इस सूखाग्रस्त इलाके और अन्य सूखा प्रभावित जिलों के गाँव में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जा सके।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करना होगा। किसानों को ओलावृष्टि और सूखे की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। हम गाँव तक पानी पहुंचाने के लिए टैंकरों की संख्या बढ़ाना चाहते हैं। यादव ने विभिन्न मदों के तहत सूखा राहत के लिए केंद्र से करीब 11 हजार करोड़ रुपये की मांग की है।

ये पूछे जाने पर कि बुंदेलखंड के लिए पानी भेजने की पेशकश को राज्य सरकार ने क्यों अस्वीकार कर दिया, उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पानी है लेकिन सरकार को गाँव तक पानी पहुंचाने के माध्यम की जरूरत है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख