शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कुपवाड़ा में चार आतंकी ढेर, एक पकड़ा गया

· · 1 मिनट

कुपवाड़ा में चार आतंकी ढेर, एक पकड़ा गया

श्रीनगर। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास नौगाम सेक्टर में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया और एक अन्य को जिन्दा पकड़ लिया।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नौगाम सेक्टर में अभियान के दौरान चार आतंकवादी मारे गए हैं और एक अन्य को जिन्दा पकड़ लिया गया।” उन्होंने बताया कि ये सभी आतंकवादी विदेशी नागरिक थे। मुठभेड़ स्थल से अंतिम खबर मिलने तक अभियान जारी था।

अधिकारी ने कहा कि अभियान के अभी जारी रहने के कारण यह कहना जल्दबाजी होगा कि यह घुसपैठ की कोशिश थी या नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनमें से एक को जिंदा पकड़ा है और उससे कुछ महत्वपूर्ण सूचना मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख