शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मुलाकात या मजाक: पाकिस्तान में अपनी पत्नी और मां से मिले कुलभूषण जाधव, मगर बीच में थी शीशे की दीवार

· · 2 मिनट

मुलाकात या मजाक: पाकिस्तान में अपनी पत्नी और मां से मिले कुलभूषण जाधव, मगर बीच में थी शीशे की दीवार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव ने सोमवार को यहां विदेश मंत्रालय में अपनी पत्नी और मां से मुलाकात की। मगर पत्नी और मां कुलभूषण यादव को छू भी नहीं सके। लगभग 40 मिनट की यह मुलाकात एक कमरे में शीशे के दीवार के बीच हुई।

टीवी पर दिखाए जा रहे फुटेज

टीवी पर दिखाए जा रहे फुटेज में जाधव का परिवार, भारत के उपउच्चायुक्त जेपी सिंह और पाकिस्तानी महिला अधिकारी के साथ विदेश मंत्रालय के परिसर में प्रवेश करता हुआ दिख रहा है। फुटेज में सभी कार्यालय के भीतर जाते और उनके पीछे दरवाजा बंद होता दिख रहा है। सोशल मीडिया में, इस मुलाकात को मजाक बताया जा रहा है।

https://twitter.com/hashtag/KulbhushanJadhav

यह भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी विशेष : ‘हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा’

परिवार से जाधव की पहली मुलाकात

पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि जाधव, उनकी मां और पत्नी की मुलाकात हुई। मुलाकात दोपहर करीब एक बजकर पैंतीस मिनट पर शुरू हुई। यह मुलाकात विदेश मंत्रालय के आगा शाही ब्लॉक में हुई। जासूसी के मामले में दोषी ठहराये गये जाधव और उनके परिवार के बीच यह पहली मुलाकात है। जाधव को पिछले वर्ष तीन मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

https://twitter.com/hashtag/KulbhushanJadhav

विदेश मंत्रालय ने तस्वीर ट्वीट की

विदेश मंत्रालय ने मंत्रालय परिसर में मौजूद जाधव की पत्नी और मां की तस्वीर ट्वीट की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करने के साथ ही लिखा है, कमांडर जाधव की मां और पत्नी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में आराम से बैठे हैं। हम अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करते हैं। पाकिस्तान की ओर से विदेश मंत्रालय में भारत मामलों के निदेशक डॉक्टर फरीहा बुगती भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी की ये तीन कविताएं सुनिए नीलेश मिसरा की आवाज़ में

…या जाधव को लाया गया

जाधव का परिवार सोमवार को ही दुबई के रास्ते इस्लामाबाद पहुंचा। भारतीय उच्चायोग में करीब आधा घंटा रहने के बाद वह विदेश मंत्रालय पहुंचे। जाधव अपने परिवार के पहुंचने से पहले ही विदेश मंत्रालय में मौजूद थे। इस संबंध में कोई सूचना नहीं है कि जाधव पहले से वहां मौजूद थे, या उन्हें यहां लाया गया है। हालांकि कुलभूषण जाधव ने इस मुलाकात के लिए पाकिस्तान को शुक्रिया कहा है।

https://twitter.com/hashtag/WATCH

स्त्रोत: भाषा

यह भी पढ़ें: हमारी सरकार के काम आम लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने वाले हैं: मोदी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख