शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कश्मीर हिंसा में 16 मौत 200 से ज़्यादा लोग घायल

· · 1 मिनट

कश्मीर हिंसा में 16 मौत 200 से ज़्यादा लोग घायल

श्रीनगर (भाषा)। हिज्बुल मुजाहिदीन के पोस्टर में नज़र आने वाले बुरहन वानी के मारे जाने का विरोध कर रहे पुलवामा के स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच ताजा झड़पों में आज एक युवक की मौत हो जाने पर इस हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। अब तक के इस घटनाक्रम में 200 लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आज सुबह पुलवामा के नेवा में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों में 18 साल का एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि इरफान अहमद मलिक को एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा कि कल की हिंसक झडपों में घायल हुए चार लोगों ने रात को दम तोड़ दिया था। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए। दक्षिणी जिले- पुलवामा, अनंतनाग और कुलगाम सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

अब तक मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, 96 सुरक्षाकर्मियों समेत 200 से ज्यादा लोग दिनभर चली झड़पों में घायल हो गए थे। इस दौरान भीड़ ने तीन पुलिस प्रतिष्ठानों, तीन नागरिक प्रशासन कार्यालयों, पीडीपी के एक विधायक के घर और कई वाहनों को आग लगा दी थी और भाजपा के कार्यालय को निशाना बनाया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख