शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

क्रय केंद्र पर धान बेचने को किसान परेशान

· · 2 मिनट

क्रय केंद्र पर धान बेचने को किसान परेशान

बाराबंकी। सरकार ने धान खरीदने के लिये जगह-जगह क्रय केंद्र खोल रखें है, जहां किसानों का धान समर्थन मूल्य पे खरीदा जाना है, जो की बाजार मूल्य से अधिक है परंतु वहां पर अव्यवस्था के चलते किसान अपना धान बिचौलियों को बेचने के लिये मजबूर है।

बाराबंकी से आठ किलोमीटर दूर हैदरगढ़ रोड पर एक सरकारी क्रय केंद्र मे लगभग 11 बजे सन्नाटा फैला है। यहां केंद्र पर केवल दो लोग बैठ है, तौलने के लिये कांटा लगा है परंतु किसान एक भी नहीं है। वहीं थोड़ी दूर इसी जगह पर कई प्राइवेट खऱीदारों के यहां लाइनें लगी हैं। हरख गाँव के धीरेंद्र सिंह (52 वर्ष) बताते हैं, ”यहां बहूत ही लूट-खसूट है, मैं अपना धान ले के गया था, उन्होंने कहा की इसमे नमीं बहुत है इसको तीन-चार दिन धूप मे सुखा के लाव इसके बाद मे तौलेंगे।”

इसी गाँव के मास्टर बेचू लाल कहते है, ”फिल्टर के नाम पे पंखा इतनी तेज चलाते है की 15-20 प्रतिसत धान उड़ा देते हैं उसको कहां ले जायें।”

बताते चले जहां सरकारी खरीद केंद्र पर धान का न्यूनतम मूल्य 14.10 रुपए है वहीं बिचौलिए लगभग 11 रुपए मे लेते हैं, जहां लगभग तीन रुपए प्रति किलोग्राम का बड़ा अंतर है।”

ग्राम बंद्गीपुर के हरिश्चन्द्र (36 वर्ष) बताते है, ”यहां धान तौलाना बड़ी मेहनत का काम है, यहां कई दिन बाद नम्बर आता है उसके बाद नमी और फरहा के नाम पर बहुत धान काट लेते हैं, जबकी वही धान प्राइवेट मे सब तौल जाता है।” वहीं केंद्र पर बैठा कर्मचारी बताता है, ”मैं तो डेलीवेज पे हूं, यहां के प्रभारी रोहित वर्मा है वो नहीं आये हैं, कोई आयेगा तो मैं धान तौल लूंगा। पूंछने पर वो बताते है, ”17 प्रतिसत से कम नमी वाला फिल्टर धान चहिए, एक दिन में दो या तीन लोगों को बुलाते हैं, ये केंद्र एक नवम्बर को शुरू हुआ था और अभी तक 48 कुंतल की खरीदारी हुई है।” सोचने की बात ये है की कहीं बिचौलिए किसान का धान 11 रुपए मे लेकर 14.10 मे सरकारी केंद्र पे तो नहीं बेंच रहें?

रिपोर्टर – रवींद्र वर्मा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख