गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कृषि छात्र ध्यान दें: आईसीएआर में हो रही भर्ती

· · 1 मिनट

कृषि छात्र ध्यान दें: आईसीएआर में हो रही भर्ती

लखनऊ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के देहरादून में स्थित घटक संस्थान भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (आईआईडब्ल्यूसी) में तकनीकी सहायक के 11 पदों पर भर्ती हो रही है। कृषि के छात्रों के लिए यह अच्छा मौका है। वे 26 जनवरी तक इन पदों के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।

पद- तकनीकी सहायक

रिक्तियां- 14

वेतन- 5,200 से लेकर 20,200 तक साथ ही 2800 रुपए का ग्रेड पे

उम्र सीमा- 18-30 वर्ष

नियुक्तियों का स्थान- देहरादून मुख्यालय साथ ही कर्नाटक, चण्डीगढ़ और ओडिशा में स्थित शोध केंद्रों में।

शैक्षिक योग्यता- कृषि, फॉरेस्ट्री या बागवानी में स्नातक की डिग्री। चौदह में से तीन पदों के लिए कृषि इंजिनियरिंग में स्नातक या तीन साल का डिप्लोमा या समान स्तर की शिक्षा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से।

कैसे करें आवेदन- आवेदन को टाईप करवाकर, हाल ही की पासपोर्ट साइज तस्वीर, आवेदन राशि और शिक्षा, अनुभव, आयु और जाति के अटेस्टेड प्रमाणपत्र के साथ केवल पोस्ट के ज़रिए ही भेजें।

आवेदन इस पते पर भेजें – निदेशक, आईसीएआर-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, 218-कौलगढ़ रोड, देहरादून-248 195 (उत्तराखण्ड)

आवेदन राशि – सभी को डिमांड ड्राफ्ट के ज़रिए 300 रुपए की आवेदन राशि भेजनी होगी। ये डिमांड ड्राफ्ट डायरेक्टर, आईसीएआर- आईआईडब्ल्यूसी, देहरादून के फेवर में बना होना चाहिए। पिछड़ी जाति/जनजाति और महिलाओं को इस आवेदन राशि के नियम से बाहर रखा गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख