शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

करोड़ों खर्च कर आम मंडी खंडहर में तब्दील

· · 1 मिनट

करोड़ों खर्च कर आम मंडी खंडहर में तब्दील

लखनऊ। जल्द ही आम बाजार में आने वाला है और इसी के साथ माल ब्लाक के किसानों की परेशानी भी बढ़ती नजर आ रही है क्योंकि वहां की मंडी अब खण्डहर में बदल गई है।

केन्द्र सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए करोड़ों की लागत लगाकर मंडी बनावाई थी लेकिन देखरेख के अभाव और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से अब ये खण्डहर और भैसों के रहने की जगह में बदल गई है।

लखनऊ जिला मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर माल ब्लाक की मंडी अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब खण्डहर में तब्दील हो गई है। इसकी दीवारें, गेट सब टूट चुके हैं, सड़कों में बड़े बड़े गड्ढों के साथ बिजली के लिये लगाई गई मरकरी लाइटें भी खराब हो चुकी हैं।

मंडी के सफाई कर्मचारी रामरतन बताते हैं, “मंडी मे आए दिन राजनैतिक पाटिर्यों की मीटिंग होती है और वो लोग मंडी में गन्दगी फैलाते हैं, साथ में पानी के हैण्डपंप भी इन्हीं लोगो के गलत तरीके से चलाने की वजह से खराब हुए हैं, जिसकी शिकायत मैंने एसडीएम मलिहाबाद से की थी।” शिकायत के बाद एक हैण्डपंप को सही कराया गया लेकिन मंडी में लोगों के अवैध कब्जे पर अभी तक कोई कार्रवाही नहीं की गई है।

मंडी का निर्माण मुख्य रूप से आम की फसल की बिक्री के अलावा अचार बनाने और माकेर्टिंग के लिए किया गया था लेकिन बाजार सिर्फ कुछ स्थनीय लोग ही लगवाते हैं।

रिपोर्टर – अविनाश सिंह

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख