शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कर्बला के शहीदों की याद में मातम

· · 1 मिनट

कर्बला के शहीदों की याद में मातम

लखनऊ। हजरत मोहम्मद इमाम-ए-हुसैन और इमाम-ए-हसन की याद में दसवीं मुहर्रम का जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब का इमामबाड़ा से कर्बला तालकटोरा तक निकाला गया। जुलूस अकबरी गेट, नक्खास, बिल्लौचपुरा, हैदरगंज होते हुए कर्बला तालकटोरा पहुंच कर खत्म हुआ।

हर कोई हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर आंसू बहा रहा था। जुलूस के आगे लोग मातम करते चल रहे थे।

जब मौलाना ने इमामबाड़े से इमाम हुसैन की शहादत का मंजर बयां किया, तो वहां मौजूद अज़ादार ज़ोर-ज़ोर से रोने लगे। इसके साथ जुलूस में शामिल लोग कमां, जंज़ीर से मातम करते हुए कर्बला गए। मातम में छोटों से लेकर बड़े तक शामिल रहे।

जुलूस के दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए प्रशासन की तरफ से पर्याप्त व्यवस्था की गयी। लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख