गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कोटेदार कर रहे मनमानी, तीन महीने से नहीं बांटा राशन

· · 1 मिनट

कोटेदार कर रहे मनमानी, तीन महीने से नहीं बांटा राशन

माल (लखनऊ)। पात्र लोगों के नए राशन कार्ड बनाने की आड में कोटेदार मनमानी कर रहे हैं। राशन की दुकानों पर पुराना राशन कार्ड लेकर पहुंचने वालों को वापस लौटाया जा रहा है।

थावर गाँव में बांटे जा रहे राशन में कोटेदार धांधली कर कालाबाजारी कर रहे हैं। कोटेदार आनन्द कुमार तीन महीने से गाँव वालों को राशन नहीं दे रहे हैं। नए और पुराने राशन कार्ड की आंड़ में बड़े स्तर पर राशन की कालाबाजारी कोटेदार कर रहे हैं।

जिला मुख्यालय से 45 किमी. दूर माल ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत थावर में तीन महीने से कोटेदार ने राशन नहीं बांटा है, लेकिन रजिस्टर पर निरन्तर राशन का विवरण अंकित कर रहे हैं। आपूर्ति विभाग की तरफ से राशन कोटेदार के पास निरन्तर आ रहा है और कोटेदार सरकारी अनाज की कालाबाजारी खुलेआम कर रहा है। गाँव वालों के पूछे जाने पर कोटेदार बताते हैं कि तीन महीने से राशन नहीं आया है। इसलिए हम राशन नहीं बांट रहे हैं। गाँव वालों को बीपीएल कार्ड होने पर भी बाहर से महंगे दामों में राशन खरीदना पड़ रहा है, जिससे गाँव वालों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

थावर गाँव के निवासी दीपक कुमार (32 वर्ष ) बताते हैं, “हमारे गाँव के कोटेदार तीन महीने से कोटा नहीं बांट रहे हैं, जिस कारण हम लोगों को बाहर से राशन लाना पड़ रहा है। नए-पुराने कार्ड का हवाला देकर कोटेदार पूरा राशन निगल रहे हैं।”

रिपोर्टर – सतीश कुमार सिंह

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख