शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

AGRO-TOURISM: समंदर किनारे चूल्हे का खाना, मेहमाननवाज़ी के साथ कमाई भी ज़्यादा

रोजी-रोटी की तलाश में हर साल लाखों लोग अपना गाँव छोड़कर बड़े शहरों की और पलायन करते हैं। लेकिन ये रोजगार अगर गाँव में ही मिल जाए, तो गाँव गुलजार रहेंगे और युवाओं पलायन नहीं करना पड़ेगा। एग्रो टूरिज्म से ऐसी ही राह दिखाई है महाराष्ट्र के कर्दे गाँव ने।

· · 2 मिनट

AGRO-TOURISM: समंदर किनारे चूल्हे का खाना, मेहमाननवाज़ी के साथ कमाई भी ज़्यादा

भारत के गाँवों के बारे में एक बात मशहूर है— गाँव में कोई अजनबी नहीं समझता खुद को। अगर आप अनजान बनकर भी किसी दहलीज पर खड़े हो जाएँगे, तो बिना आपको जाने ही लोग आपकी खातिरदारी में जुट जाएँगे। ‘अतिथि देवो भव’ की यह परंपरा हमारे डीएनए में है। क्या आपने कभी सोचा है कि यही मेहमाननवाज़ी किसी गाँव की तक़दीर बदल सकती है?

महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के एक खूबसूरत गाँव कर्दे ने इसे सच कर दिखाया है। इस गाँव ने अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ग्रामीण जीवनशैली को ही अपनी जीविका का ज़रिया बना लिया है। पहले गाँव के युवा काम की तलाश में शहरों की भीड़ का हिस्सा बन रहे थे। लेकिन जब से कर्दे ने एग्रो-टूरिज्म की राह पकड़ी है, तस्वीर बदल गई है।

पहले गाँव के युवा काम की तलाश में शहरों की भीड़ का हिस्सा बन रहे थे लेकिन अब नहीं ।
पहले गाँव के युवा काम की तलाश में शहरों की भीड़ का हिस्सा बन रहे थे लेकिन अब नहीं । Photo: Gaon Connection Network

अब युवाओं को नौकरी के लिए शहर जाने की मजबूरी नहीं है। किसी ने खुद का उद्यम शुरू किया है, तो कोई पर्यटन क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। जब गाँव में पर्यटकों की संख्या बढ़ी, तो खेती और दूध के व्यवसाय में फिर से जान आ गई। युवाओं में यह आत्मविश्वास जगा कि अपने गाँव की मिट्टी में रहकर भी भविष्य सँवारा जा सकता है।

AGRO TOURISM
AGRO TOURISM Photo: Gaon Connection Network

आख़िर क्यों ख़ास हैं यहाँ के होमस्टे?

कर्दे की सबसे बड़ी ख़ासियत है यहां के होमस्टे। यहां कंक्रीट के होटलों वाला ठंडापन नहीं, बल्कि घर वाली गर्माहट मिलती है।गाँव की ही एक महिला शारदा बताती हैं, “शादी के बाद मैं घर की चारदीवारी तक सीमित थी। लेकिन जब होमस्टे शुरू हुए, तो मुझे काम मिला। अब मेरे हाथ खुद का पैसा आता है।”

AGRO TOURISM
AGRO TOURISM Photo: Gaon Connection Network

इन होमस्टे में पर्यटकों को न सिर्फ़ रहने की जगह मिलती है, बल्कि चूल्हे पर बना पारंपरिक कोंकणी भोजन भी परोसा जाता है। यही स्वाद सैलानियों को बार-बार यहां खींच लाता है।

vlcsnap-2026-02-25-12h51m44s264
vlcsnap-2026-02-25-12h51m44s264 Photo: Gaon Connection Network

देश के नक़्शे पर चमका कर्दे

आज कर्दे गाँव भारत के नक़्शे पर ‘बेस्ट एग्रो टूरिज्म’ डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बना चुका है। गाँववालों के लिए यह सिर्फ़ गर्व की बात नहीं, बल्कि मार्केटिंग का एक जरिया है, जिससे देशभर के पर्यटकों की यहां लाइन लगी रहती है।

अगली बार जब आप छुट्टियों का प्लान बनाएँ, तो किसी महंगे रिज़ॉर्ट के बजाय किसी ग्रामीण होमस्टे को चुनें। वहाँ आपको सोशल मीडिया के लिए शानदार तस्वीरें तो मिलेंगी ही, साथ ही आप अपनी जड़ों से जुड़ने का वह सुकून भी महसूस कर पाएंगे जो शहरों की भागदौड़ में कहीं खो गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख