शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कंधों पर स्कूल बैग की जगह कचरे का बोझ

· · 1 मिनट

कंधों पर स्कूल बैग की जगह कचरे का बोझ

विशुनपुर (बाराबंकी)। जिस उम्र में बच्चों के पीठ पर स्कूली बैग हाथ में पानी की बोतल व शरीर पर यूनिफार्म होनी चाहिए। उसी उम्र में बच्चे पीठ पर गन्दे कूड़े की बोरियो को लिये दिखाई देते हैं।

विशुनपुर कस्बा व उसके आस पास के गाँवों में आपको कुछ बच्चे सरकारी स्कूल की यूनिफार्म पहने पीठ पर कूड़े से भरी बोरिया लिए दिखाई देंगे। इन बच्चों का नाम सरकारी स्कूलो में दर्ज है, लेकिन मजबूरियों के चलते ये बच्चे स्कूल तक न पहुंच कर कूड़े बिनने को मजबूर हैं।

जिस उम्र में भगवानदीन नगर निवासी सलीम के मासूम कन्धों पर स्कूल का बैग होना चाहिए था समय के फेर नें उस उम्र में उसके कन्धों पर कबाड़ की बोरी लाद दी। बाप की मौत और घर की जिम्मेदारियों के बोझ तले दबा सलीम का मासूम बचपन अब स्कूल या खेल के मैदान की जगह कूड़े के ढेर में भविष्य की उम्मीदें तलाश रहा है।

कैमरे में फोटो खिंचता देख सलीम अपनी बोरी लेकर डर कर भागा लेकिन ढेर में पड़ी खाली शीशियों का मोह सलीम नहीं छोड़ सका। कुछ देर बाद उसी स्थान पर फिर वापस लौट कर आया। काफी पूछने पर सलीम नें बताया, “करीब वर्ष भर पहले अब्बा का इन्तकाल हो चुका है। दो भाइयों में सबसे बड़ा हूं। दूसरा भाई अभी काफी छोटा है।”

रिपोर्टर – अरुण मिश्रा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख