शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

किसानों से अब तिलहन-दलहन भी खरीदेगी सरकार

· · 1 मिनट

किसानों से अब तिलहन-दलहन भी खरीदेगी सरकार

इन फसलों के उत्पादन को बढ़ाकर, घरेलू आपूर्ति के अंतर को कम करने की तैयारी

नई दिल्ली। दलहन-तिलहन की खेती से भाग रहे किसान अब फिर से इन फसलों का रुख करने की सोच सकते हैं क्योंकि सरकार अब किसान से सीधे इन फसलों को खरीदने की तैयारी कर रही है।

धान और गेहूं के साथ ही देश में पहली बार भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) इस साल तिलहनी और दलहनी फसलें भी खरीदेगी। अंतरराष्ट्रीय समाचार सेवा रॉयटर्स ने ये खबर प्रकाशित की है।

एफसीआई इन दोनों फसलों की खरीद अक्टूबर में शूरू करेगी, भारी खरीद की शुरुआत अगले वर्ष मार्च से होगी जब किसान रबी की फसल काटता है। दलहनी और तिलहनी फसलों की खेती मुख्यत: रबी के मौसम में ही होती है।

केंद्र सरकार यह कदम, दोनों ही फसलों का देश में उत्पादन बढ़ाने और आपूर्ति के अंतर को कम करने के लिए उठा रही है, जिसकी वजह से देश का सालाना आयात खर्च 76,700 करोड़ तक पहुंच गया है।

केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को आने वाले पांच सालों में खाद्य तेलों के क्षेत्र में स्वावलंबी बनाना चाहते हैं। इस लक्ष्य को पाने के लिए सबसे उत्तम उपाए के तौर पर उन्होंने समर्थन मूल्य और गारंटीशुदा खरीद का रास्ता तय किया है।

खाद्य तेलों की भारत में खपत पिछले बीस वर्षों में तीन गुना बढ़ी है, जबकि उत्पादन में एक-तिहाई से भी कम वृद्घि हुई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख