शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

किसानों के लिए नए वेब पोर्टल

· · 1 मिनट

किसानों के लिए नए वेब पोर्टल

लखनऊ। देश में किसानों को सही जानकारी देने और बिना भीड़ या लाइन लगे पंजीकरण कराने के लिए भारत सरकार ने दो नई वेब पोर्टल शुरू की हैं। पार्टिसिपेटरी गारंटी सिस्टम इंडिया (पीजीएस-इंडिया) और फर्टिलाइजर क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम (एफक्यूसीएस)।

इन पोर्टलों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना कृषि क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय ई-शासन योजना के अंतर्गत वित्तपोषण किया गया है, जिसका उद्देश्य देश के किसानों के लिए कृषि संबंधी सूचनाओं तक समय पर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी समर्थित परियोजनाओं को तैयार करके उन्हें कार्यान्वित करना है।

पीजीएस-इंडिया और सॉयल हेल्थ कार्ड पोर्टल वेब आधारित एप्लीकेशन हैं जो लोगों के बीच उपलब्ध हैं। किसानों से संबंधित सूचनाएं इन पोर्टलों पर उपलब्ध हैं, जहां वे अपनी पहुंच कायम कर सकते हैं। फर्टिलाइजर क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम (एफक्यूसीएस) पोर्टल का इस्तेमाल उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशालाओं से आधिकारिक तौर पर किया जाता है।

पीजीएस-इंडिया पोर्टल
पीजीएस के ज़रिए किसान निर्धारित मानकों के अनुसार और उत्पादकों किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं सहित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से प्रमाणन प्रणाली में जैविक उत्पादों को प्रमाणित किया जाता है।

पीजीएस-इंडिया पोर्टल एक वेब आधारित एप्लीकेशन है, जिसमें पहला चरण पंजीकरण, दूसरा मंजूरी तीसरा दस्तावेजीकरण, चौथा निरीक्षण संबंधी विवरण और पांचवा प्रमाणन के लिए ऑनलाइन सुविधा होती है। यूआरएल : www.pgsindia-ncof.gov.in पर यहां पहुंच की जा सकती है।

फर्टिलाइजर क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम (एफक्यूसीएस) पोर्टल
एफक्यूसीएस पोर्टल एक वेब आधारित एप्लीकेशन है, जिसे नमूना संग्रह, परीक्षण और विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया के लिए विकसित किया गया है। यूआरएल : www.fqch.dac.gov.in पर यहां पहुंच की जा सकती है।

संकलन : अमूल्य रस्तोगी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख