गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

किसानों के लिए खुशखबरी, उवर्रकों की कीमतों में भारी गिरावट

· · 1 मिनट

किसानों के लिए खुशखबरी, उवर्रकों की कीमतों में भारी गिरावट

बेंगलुरु (भाषा)। केंद्रीय रसायन एवं उवर्रक मंत्री अनंत कुमार ने आज कहा कि सरकार ने कुछ प्रमुख उवर्रकों डाई अमोनियम फास्फेट (डीएपी), म्यूरिएट ऑफ पोटाश एमओपी और नाइट्रोजन फास्फेट एवं पोटाश मिश्रण (एनपीके) की कीमत कम करने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘डीएपी, एमओपी और एनपीके उवर्रकों के दाम पिछले 15 सालों में कभी कम नहीं किए गए बल्कि इनमें बढोतरी ही हुई। भारत सरकार ने अब इन सभी की कीमतों में करीब 4,000 रुपए प्रति टन कमी लाने का निर्णय किया है।” भाजपा के राज्य पदाधिकारियों के साथ एक बैठक में कुमार ने कहा, ‘‘डीएपी, एमओपी और एनपीके उवर्रकों की कीमत में कमी लाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।”

उन्होंने कहा कि डीएपी के दामों में कम से कम 2,000 रुपए प्रति टन की कमी होगी। इसके मुताबिक डीएपी के प्रत्येक 50 किलो बोरी का दाम 100 से 150 रुपए कम हो जायेगा। एमओपी एवं एनपीके के दाम में 4,000 रुपए प्रति टन तक कमी का निर्णय किया गया है।

इसे एक खुशखबरी बताते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में सोमवार को आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पिछले लगातार दो साल के सूखे के बाद इस साल मानसून अच्छा रहने की कामना करते हुये उन्होंने भरोसा दिया कि मोदी सरकार किसानों की बेहतरी के लिये काम कर रही है। अनंत कुमार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित अन्य योजनाओं का उदाहरण देते हुये कहा कि नीम लेपित यूरिया से यह सुनिश्चित हुआ है कि देश में यूरिया की कोई कमी नहीं हो।

उन्होंने कहा कि अकेले कर्नाटक में ही एक लाख टन यूरिया की आपूर्ति की गई है ताकि किसानों को खरीफ मौसम के दौरान किसी तरह की समस्या नहीं हो।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख