शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

किसान पूछ रहा है कब आएंगे अच्छे दिन: अखिलेश यादव

· · 1 मिनट

किसान पूछ रहा है कब आएंगे अच्छे दिन: अखिलेश यादव

फैजाबाद। फैजाबाद के रुदौली में सोमवार को एक पुल का उद्धाघटन करने आये प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोला।

अखिलेश ने पीएम मोदी से सवाल भी पूछा कि देश का किसान पूछ रहा है कि डिजिटल इंडिया में किसान के लिए क्या है। अखिलेश ने कहा, “जब देश की जनता ने पीएम मोदी को पूर्ण बहुमत की सरकार दी फिर भी देश में महंगाई और किसानों की हालत क्यों खराब है, आखिर उनके अच्छे दिन कब आयेंगे।”

अखिलेश ने आम जनता से अपील की और कहा कि अभी तक के सारे चुनाव हमने जीते हैं। अब सबसे बड़ा चुनाव है, आपको सपा की सरकार बनानी है। सीएम अखिलेश फैजाबाद में 84 विकास योजनाओं के साथ कन्या विद्या धन, महिला पेंशन योजना लैपटॉप वितरण और साइकिल वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

इशारों-इशारों में उन्होंने कहा, “पिछली सरकार ने पांच वर्षों तक केवल हाथी की मूर्तियां लगवायीं। पार्कों में बैठे हाथी अभी तक खड़े नहीं हुए और जो खड़े हैं उन्हें अभी तक बैठने का मौका नहीं मिला है।”

इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोमती नदी पर निर्मित उरियरमऊ पुल का उद्घाटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व महिला इंटर कॉलेज का शिलान्यास किया। अपने आधे घंटे के भाषण में अखिलेश ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्षी दलों की जमकर खींचाई की और दावा किया की 2017 में एक बार फिर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख