शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कीटनाशक दवा कछुआें के लिए बनी काल

· · 1 मिनट

कीटनाशक दवा कछुआें के लिए बनी काल

उन्नाव। औरास थानाक्षेत्र के सिधूर गाँव के एक तालाब में जहरीली दवा डाले जाने से बीस से अधिक कछुआें की जान चली गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कछुआें को तालाब से बाहर निकलवाया। ग्रामीणों के अनुसार सिंघाड़ा की खेती करने वालों ने तालाब में कीटनाशक दवा डाली थी। इससे कछुआें की मौत हो गई। वन विभाग कर्मियों ने बताया कि कछुआें का पोस्टमार्टम कराया गया है।

सिंघाड़े की खेती करने वालों ने सिधूर गाँव के तालाब में सिंघाड़े को कीटों से बचाने के लिए कीटनाशक दवा डाल दी। यह दवा तालाब में रह रहे कछुआें के लिए जानलेवा हो गई। तालाब में रह रहे बीस से अधिक कछुआें की कीटनाशक दवा से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में जब कछुआें को उतराते हुए देखा तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इस पर फौरन पुलिस व वन विभाग को मामले से अवगत कराया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कछुआें को तालाब से बाहर निकलवाया।

थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार शाम तक बीस कछुआें को तालाब से बाहर निकाला जा चुका था। उन्होंने बताया कि तालाब में कीटनाशक दवा डाले जाने से ही कछुआें की मौत हुई है। सिंघाड़े की खेती करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर वन विभाग कर्मियों ने तालाब से बाहर निकाले गए कछुआें का देर शाम पोस्टमार्टम भी कराया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने मौत की वजह बताने से इंकार कर दिया।

रिपोर्टर – श्रीवत्स अवस्थी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख