शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

खेती के नाम पर करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

· · 1 मिनट

खेती के नाम पर करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

नई दिल्ली(भाषा)। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्य सभा में कहा कि कुछ लोग कृषि आय के नाम पर करोड़ों की टैक्स चोरी कर रहे हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसमें कई प्रमुख लोगों की जांच की जा रही है और जांच के बाद नामों का खुलासा होने पर विपक्ष को इसे राजनीति नहीं कहना चाहिए।

जदयू के शरद यादव ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया और कहा कि ऐसी खबरें हैं कि करोड़ों रुपए की आय को कृषि आय के रूप में दिखाया गया है। उन्होंने इसे बेहद गंभीर मामला करार देते हुए कहा कि कई व्यापारी खेती के नाम पर कर बचाते हैं और सरकार को इस मामले की जांच करनी चाहिए।

बसपा प्रमुख मायावती ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए खेती के माध्यम से कालाधन बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की। इसके साथ ही मायावती ने आज बसपा संस्थापक कांशी राम की जयंती होने का जिक्र करते हुए उनके योगदान की चर्चा की और उन्हें भारत रत्न दिए जाने की सरकार से मांग की। सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि किसानों के नाम पर कर बचाने की खबरों के जरिए कहीं किसानों पर आयकर लगाने की साजिश तो नहीं हो रही है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख