शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

खादी आयोग ने ब्रांड के नाम को लेकर फेबइंडिया को भेजा नोटिस

· · 1 मिनट

खादी आयोग ने ब्रांड के नाम को लेकर फेबइंडिया को भेजा नोटिस

नई दिल्ली(भाषा) । खादी इंडिया ने ‘खादी’ ब्रांड नाम के इस्तेमाल को लेकर वस्त्रों की खुदरा कंपनी फेबइंडिया को कानूनी नोटिस भेजा है। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने फेबइंडिया ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड को कानूनी नोटिस भेजा और कहा है कि वह अपने सभी सूती उत्पादों के लिए खादी शब्द का इस्तेमाल तुरंत बंद करे।

आयोग के अनुसार ‘खादी’ उसका पंजीकृत ब्रांड नाम है और फेब इंडिया इस नाम का इस्तेमाल ‘अनाधिकृत’ रुप से कर रही है जो कि ‘अनुचित व्यापार व्यवहार’ है। कंपनी से कहा गया है कि वह अपने शोरुम में इस बारे में लगे बैनर आदि भी हटा ले क्योंकि इससे ग्राहकों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

उल्लेखनीय है कि केवीआईसी सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के अधीन आने वाला स्वायत्त निकाय है। आयोग का कहना है कि कंपनी ने इस मुद्दे पर पहले दिए गए आश्वासनों पर कोई कदम नहीं उठाया है। आयोग के चेयरमैन वी के सक्सेना ने नोटिस को उचित बताते हुए कहा, ‘आयोग अपनी साख की रक्षा करना चाहता है और वह नियम कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई करेगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख