शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

खाप ने दिया बलात्कार करने का फरमान

· · 1 मिनट

खाप ने दिया बलात्कार करने का फरमान

बागपत। बागपत की एक युवती जब सुप्रीम कोर्ट में मदद ले लिए याचिका लेकर पहुंची, तो उसकी गुहार ने सबको चौंका दिया।

याचिका में युवती ने खुद को और अपनी बहन को खाप पंचायत के फैसले से बचाने की बात कही। खाप ने कुछ दिन पहले ही दोनों बहनों का बलात्कार करके उनके मुंह पर कालिख पोतकर उन्हें गाँव भर में घुमाने का फैसला सुनाया था। ऐसा इसलिए क्योंकि युवती के दलित भाई और ऊंची जाति की लड़की ने प्रेम किया और गृहस्थी बसाने का प्रयास किया।

उच्चतम न्यायालय ने युवती की याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

इस फरमान से युवती के घर वाले काफ़ी डरे हुए हैं और वो अपना घर छोड़कर बाहर रहने को मजबूर हैं। याचिका में युवती ने यह भी कहा है कि लड़की के घर वालों द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा हैं। उसके भाई पर फर्जी केस बनाकर उसे जेल में डाल दिया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख