शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

खाद्य सुरक्षा समाधान के लिए समय सीमा तय हो: भारत

· · 1 मिनट

खाद्य सुरक्षा समाधान के लिए समय सीमा तय हो: भारत

नई दिल्ली (भाषा)। भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्यों से कहा कि नये मुद्दे लेने से पहले वे दोहा दौर से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श पूरा कर लें और खाद्य सुरक्षा के मामले में स्थायी समाधान खोजने के लिए कोई समयसीमा तय करें।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को पेरिस में डब्ल्यूटीओ के लगभग 25 सदस्य देशों के साथ अनौपचारिक बैठक की। बैठक में उन्होंने मोड 4 (पेशेवरों के आवागमन) सहित सेवाओं में व्यापार सुगमीकरण पर काम करने पर जोर दिया।

निर्मला ने ट्वीट पर यह जानकारी देते हुए कहा है कि ओईसीडी की मंत्री परिषद की बैठक के मौके पर लगभग 25 प्रमुख व्यापार मंत्री मिले। इनके अनुसार भारत ने विशेष सुरक्षा प्रणाली (एसएसएम) और खाद्यान्नों के सार्वजनिक भंडार के लिए स्थायी समाधान के लिए समयसीमा तय करने पर जोर दिया।

एक अन्य ट्वीट में निर्मला ने कहा कि उन्होंने यूरोपीय संघ की उद्योग मंत्री सीसिलिया माल्मस्ट्रॉम से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बातचीत बहाल करने का सुझाव दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि ‘मुख्य वार्ताकारों को भारत ईयू बीटीआईए पर बातचीत शुरु करनी चाहिए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख