शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

केंद्रीय कर्मचारियों ने की ज़्यादा वेतन देने की सिफारिश

· · 1 मिनट

केंद्रीय कर्मचारियों ने की ज़्यादा वेतन देने की सिफारिश

नई दिल्ली। तीस लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के हिसाब से बढ़ा हुआ वेतन लागू होने का इंतजार है। वेतन आयोग की सिफारिशें वित्तमंत्रालय के पास हैं और बुधवार को अधिकार प्राप्त सचिवों की समिति ने वित्त मंत्रालय को इस आयोग की रिपोर्ट पर अपनी संस्तुति दे दी है।

कहा जा रहा है कि सचिवों की इस समिति ने वेतन आयोग द्वारा दी गई सिफारिशों के

आगे करीब 18-30 प्रतिशत वेतन वृद्धि की सिफारिश की है। जहां वेतन आयोग ने कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 18,000 रुपए और अधिकतम 2,25,000 रुपए (कैबिनेट सचिव और इस स्तर के अधिकारी के लिए 2,50,000 रुपए) की सिफारिश की थी वहीं, सचिवों की अधिकार प्राप्त इस समिति ने इसमें 18-30 प्रतिशत की वृद्धि की बात कही है। यानी 18,000 रुपये के स्थान पर करीब 27,000 रुपये और 2,25,000 के स्थान पर 3,25,000 रुपए करने की सिफारिश की है।

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में गठित वेतन आयोग ने रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को सौंप दी थी और इसके बाद प्रक्रिया के अनुरूप कैबिनेट सचिवों की अधिकार प्राप्त समिति ने वेतन आयोग की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद बुधवार को अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को सौंपी है। प्रक्रिया के हिसाब से वित्त मंत्रालय अब इस पर कैबिनेट नोट तैयार करेगा। जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय एक हफ्ते में इस पर नोट तैयार कर लेगा और सूचना के अनुसार, हर गुरुवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसे पेश किया जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख