शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

केजरीवाल को फिर से जनादेश हासिल करना चाहिए: BJP

· · 1 मिनट

केजरीवाल को फिर से जनादेश हासिल करना चाहिए: BJP

नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा आप सरकार के कई आदेशों को ‘गैरकानूनी’ करार दिए जाने और उप राज्यपाल को शहर का प्रशासनिक प्रमुख बताने के बाद BJP ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया जनादेश हासिल करना चाहिए क्योंकि वह पद पर बने रहने का ‘नैतिक अधिकार’ खो चुके हैं।

केजरीवाल के विपश्यना पर जाने को लेकर कटाक्ष करते हुए BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि वह जानबूझकर गए क्योंकि उनको पता था कि फैसला आने वाला है और अदालत उनके ‘गैरकानूनी एवं असंवैधानिक’ कदमों के खिलाफ निर्णय सुनाने वाली है।

पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप के चेहरे पर कानूनी व्यवस्था से तमाचा लगा है। वह दिल्ली के लोगों को गुमराह करती आ रही थी और नाटक कर रही थी कि केंद्र उनको काम नहीं करने दे रहा है। वे बहुत चतुर लोग हैं। केजरीवाल जानते थे कि आज फैसला आने वाला है और वह विपश्यना के नाम पर छिप गए।”

उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता की पूजा करने वाला और सरेआम सभी मुद्दों पर बोलने वाला व्यक्ति विपश्यना के नाम पर दूर भाग रहा है। सबकुछ जानते हुए भी उन्होंने गैरकानूनी और असंवैधानिक निर्णय लिए। उनको जनता का सामना करना चाहिए। इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख