शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कब्र से निकाला गया युवक का शव, हत्या का मामला दर्ज

· · 1 मिनट

कब्र से निकाला गया युवक का शव, हत्या का मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले निगाजपुरा इलाके में कब्र खोदकर 25 वर्षीय युवक का शव निकाला गया और उसका दोबारा पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों द्वारा संदेश जताए जाने के बाद पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, इसरार 17 जुलाई को दो अन्य युवकों अरुण कुमार और छोटू के साथ काम पर गया था। उसके बाद से ही लापता है। पुलिस अधीक्षक (सदर) संतोष मिश्रा ने बताया, ”पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया था, क्योंकि किसी ने उसपर दावा नहीं किया और ना ही इस संबंध में संपर्क किया था। परिजनों द्वारा संपर्क किए जाने के बाद कल शाम इसरार के शव को कब्र से वापस निकाला गया।

अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में परिजनों ने उसे दफना दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही फरार दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसबीच परिजनों और स्थानीय लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा कडी कर दी गयी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख