शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कब्ज़ामुक्त ज़मीन पर खेलेंगे गाँव के बच्चे

· · 1 मिनट

कब्ज़ामुक्त ज़मीन पर खेलेंगे गाँव के बच्चे

लखनऊ। आखिरकार भूमाफियों के कब्जे से ज़मीन छुड़वाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाँव के बच्चों के लिए खेलने का मैदान उपलब्ध करा दिया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 33 किमी दूर बख्शी का तालाब ब्लॉक के कुनौरा गाँव में भू-माफियाओं ने स्कूल की ज़मीन के साथ-साथ उसके पास की ही एक ज़मीन को भी गैरकानूनी तरीके से कई बार बैनामा कर दिया था। ज़मीन की इस अवैध खरीद फरोख्त को ‘गाँव कनेक्शन’ ने प्रमुखता से छापा था।

अखबार में खबर छपने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेश के बाद जिलाधिकारी राजशेखर ने मौका मुआयना करके जांच के आदेश दिए। इसके बाद सभी फर्ज़ी बैनामे निरस्त करते हुए इसे बच्चों के लिए खेलने का स्थान घोषित कर दिया।

”इस कदम से गाँव में खेल गतिविधियां बढ़ेंगी, साथ ही युवा खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित भी होंगे। इससे अतिक्रमण और भूमि के कब्जे के मामले भी रुकेंगे।’’ लखनऊ के डीएम राजशेखर ने कहा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख