शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कब खुलेंगे प्रस्तावित आठ मेडिकल इंस्टीट‍्यूट?

· · 1 मिनट

कब खुलेंगे प्रस्तावित आठ मेडिकल इंस्टीट‍्यूट?

लखनऊ। राजधानी के केजीएमयू में आठ मेडिकल इंस्टीट्यूट बनाए जाने थे। जिसके लिए केजीएमयू प्रशासन की ओर से शासन को लगभग सात महीने पहले प्रस्ताव भेज दिया गया था। वर्ष 2015 और 2016 के बजट में सरकार की ओर से चार इंस्टीट्यूट बनाने को लेकर हरी झंडी भी मिल गयी थी।

बजट आए हुए लगभग पांच महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक इस काम की कहीं से शुरुआत होती नहीं नजर आ रही है, जबकि इन मेडिकल इंस्टीट्यूट को बनाने का उद्द्येश्य यहां के विभागों का व्यापक विकास और एकरुपता प्रदान करना है।

बिस्तरों के लिहाज से यह एशिया का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान केजीएमयू है। केजीएमयू के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश ने बताया, “केजीएमयू के चिकित्सकीय सेवाओं का व्यापक विकास करने के लिए आठ नये मेडिकल इंस्टीट्यूट की शुरुआत की जानी है। हर इंस्टीट्यूट का अलग हेड और अलग कार्यशैली होगी, लेकिन ये इंस्टीट्यूट केजीएमयू से संबद्ध रहेंगे। हमने आठ मेडिकल इंस्टीट्यूट खोलने की मंजूरी सरकार से मांगी थी, जिसमें से चार मेडिकल इंस्टीट्यूट खोलने की मंजूरी मिल गयी है। जल्द ही चार मेडिकल इंस्टीट्यूट के लिए काम शुरू हो जाएगा।”

ये मेडिकल इंस्टीट्यूट बनने हैं

  • इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एंड वूमन हेल्थ (बच्चों व महिलाओं संबंधित बीमारियां)
  • इंस्टीट्यूट ऑफ आर्थोपेडिक (हड्डी रोग)
  • इंस्टीट्यूट ऑफ आप्थोडमिक साइंस (आंख से सम्बन्धित बीमारियां)
  • इंस्टीट्यूट ऑफ पैथालॉजी (पैथालाजी जांच)
  • इंस्टीट्यूट ऑफ इमेजिंग टेक्नोसलॉजी (रेडियोलॉजी जांच)
  • इंस्टीट्यूट ऑफ सर्जिकल साइंस (सर्जरी)
  • इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सामान्य उपचार)
  • इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस (मानसिक और न्यूरो से सम्बन्धित बीमारियां)

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख