शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कब छपेंगी सरकारी स्कूलों की किताबें?

· · 1 मिनट

कब छपेंगी सरकारी स्कूलों की किताबें?

लखनऊ। एक जुलाई से सरकारी स्कूल खुलने वाले हैं लेकिन पिछली बार की तरह क्या इस बार बच्चों को किताबें मिल पाएंगी, इस पर अभी तक संशय बना हुआ है। अभी तक शिक्षा विभाग ने किसी भी कंपनी को किताबों की छपाई का टेंडर तक नहीं दिया है।

सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक बच्चों को नि:शुल्क किताबें दी जाती हैं लेकिन इस बार सत्र की शुरुआत पहले कर दी गई थी, इसके बाद भी अप्रैल से मई तक की पढ़ाई तो बच्चों को बिना किताबों के ही करनी पड़ी है। छुट्टियों के बाद जुलाई में स्कूलों के खुलने पर भी बच्चों को फिलहाल किताबों के बिना ही पढ़ना पड़ेगा। प्रदेश में 1.98 लाख प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 1.96 करोड़ बच्चों के लिए इस बार लगभग 250 करोड़ रुपये की किताबों की छपाई होनी है।

जून माह आधा गुजर जाने के बाद भी मंगलवार को किताबों की छपाई का टेंडर भी किसी को नहीं दिया गया है जबकि पिछले माह 25 मई को टेंडर प्रक्रिया पर लगी रोक हाईकोर्ट द्वारा हटा दी गयी थी। अभी तक किसी को टेंडर क्यों नहीं दिया गया है ? इस सवाल पर पाठ्य-पुस्तक अधिकारी अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि टेंडर के मामले में पुन: परीक्षण की प्रक्रिया जारी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख