शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बी एस येदियुरप्पा शाम छह बजे लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ

· · 2 मिनट

बी एस येदियुरप्पा शाम छह बजे लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा शुक्रवार शाम छह बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला राजभवन में उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

येदियुरप्पा ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, “मैंने राज्यपाल से शाम छह बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने का अनुरोध किया। राज्यपाल राजी हो गए हैं और मुझे एक पत्र मिला है।

उन्होंने कहा, “मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा, इसके बारे में मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा करुंगा और उन्हें सूचित करुंगा।” येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की और उनसे आज ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, चूंकि वह पहले ही विपक्ष के नेता हैं तो नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाने की जरुरत नहीं है।

येदियुरप्पा ने कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए निवर्तमान मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया को भी निमंत्रण पत्र भेजेंगे। उन्होंने कहा, मैं कुमारस्वामी और सिद्धारमैया को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित करने के लिए उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश करुंगा।

येदियुरप्पा मंगलवार को शक्ति परीक्षण के बाद कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार गिरने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए पार्टी आलाकमान के निर्देशों का इंतजार कर रहे थे। जगदीश शेट्टार, अरविंद लिम्बावली, जे सी मधुस्वामी, बासवराज बोम्मई और येदियुरप्पा के बेटी वियजेंद्र समेत कर्नाटक बीजेपी नेताओं के एक समूह ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में पार्टी प्रमुख अमित शाह से मुलाकात की और सरकार गठन पर चर्चा की।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को दल-बदल कानून के तहत कांग्रेस के तीन असंतुष्ट विधायकों को अयोग्य करार दे दिया था। कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार विधानसभा में विश्वास मत हारने के बाद मंगलवार को गिर गई थी। इसी के साथ राज्य में तीन सप्ताह से चल रहे सत्ता संघर्ष पर विराम लग गया।

(भाषा से इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: कुमारस्वामी सरकार गिरी, विश्वासमत के विपक्ष में 105 वोट

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख