गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कैराना मामले को लेकर आग के घेरे में बैठ कर तप कर रही साध्वी

· · 1 मिनट

कैराना मामले को लेकर आग के घेरे में बैठ कर तप कर रही साध्वी

देहरादून (भाषा)। कैराना में घर छोड़ने को मजबूर हुए हिंदू परिवारों के लिये न्याय की मांग को लेकर एक साध्वी हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर गंगा किनारे पंचागनी तप कर रही हैं। शरीर पर राख की भभूत लगाकर बैठी पंचदर्शनाम जूना अखाड़ा की साध्वी गंगा माता ने अपना यह कठिन तप कल शुरु किया था।

साध्वी के करीबी सहयोगी और अखाड़ा के श्रीमहंत विनोद गिरि ने बताया कि साध्वी जून की भीषण गर्मी के बावजूद आग से घिरे हुए एक घेरे के अंदर बैठी हैं और असुरक्षा की कमी के कारण घर छोड़ने को मजबूर हुए कैराना के हिंदू परिवारों के लिये न्याय की मांग कर रही हैं।

गिरि ने बताया कि साध्वी के तप का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के कैराना में सामान्य स्थिति बहाल होने की कामना के लिये भी है जिससे घर छोड़ने वाले परिवार वापस लौट सकें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख