गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कानपुर समेत तीन ज़िलों की 13 टेनरियों को बंद करने का आदेश

· · 1 मिनट

कानपुर समेत तीन ज़िलों की 13 टेनरियों को बंद करने का आदेश

कानपुर (भाषा)। प्रदूषण फैलाने और नियमों का पालन न करने पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने आज कानपुर, उन्नाव और कानपुर देहात जिलों की 13 टेनरियों को बंद करने का आदेश कानपुर के प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय को भेजा है। अब इन टेनरियों को बंद करने की कार्रवाई शुरु की जाएगी।

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानपुर के प्रभारी मो. सिकंदर ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आज उन्हें एक आदेश भेजा है जिसमें कानपुर के जाजमऊ की छह टेनरियों तथा उन्नाव और कानपुर देहात जिले की सात टेनरियों को बंद करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सूची में कानपुर शहर की जो टेनरियां शामिल हैं, उनमें जाजमऊ की सिवान टेनरी, ओमेगा टेनरी, वासिफ टेनरी, लारी टेनरी, ओमेरा टेनरी तथा अमर ब्रदर्स टेनरी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सीपीसीबी के अधिकारियों ने इसी वर्ष मई माह के अंतिम सप्ताह में कानपुर तथा दो अन्य जिलों में टेनरियों की जांच की थी, जिसमें बहुत सी गड़बड़ियां पाई गयी थीं। सीपीसीबी ने परीक्षण के लिए टेनरियों से कच्चे माल और तैयार माल के नमूने भी लिये थे। सिकंदर ने बताया कि इन टेनरियों को पहले नोटिस भी दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सुधार न होने पर सीपीसीबी ने इन्हें बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अब जिला प्रशासन की मदद से इन टेनरियों को बंद करने की प्रक्रिया जल्द शुरु की जायेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख